
Google Ads से आपका बिज़नेस उसी समय Google पर सबसे ऊपर दिख सकता है, जब कोई आपकी सर्विस सर्च कर रहा हो। SEO में महीनों लगते हैं, जबकि Google Ads से कुछ ही दिनों में कॉल आनी शुरू हो सकती हैं।
लेकिन गलत सेटअप से बजट जल्दी ख़त्म हो जाता है: बेकार keywords, दूर के लोगों को ऐड दिखना या ऐड को होमपेज पर भेजना। हम इन गलतियों से बचकर ऐसे कैंपेन बनाते हैं जो कॉल, WhatsApp मैसेज और इन्क्वायरी लाएं।
हर महीने आपको आसान भाषा में रिपोर्ट मिलती है कि कितना खर्च हुआ, कितनी लीड्स आईं और एक लीड कितने की पड़ी।
आपके बजट और लक्ष्य के हिसाब से बने कैंपेन।
आपके ग्राहकों के सर्च के हिसाब से keywords, बजट और लोकेशन।
ऑफ़र, कॉल बटन, लोकेशन और sitelinks के साथ आकर्षक ऐड।
Negative keywords और नियमित जांच, ताकि बेकार क्लिक पर पैसा न जाए।
कॉल, फ़ॉर्म और WhatsApp क्लिक की पूरी ट्रैकिंग।
ऐसे keywords चुनते हैं जिनमें ख़रीदने का इरादा हो, और ऐड सिर्फ़ उन्हीं इलाकों में दिखाते हैं जहां आपके ग्राहक हैं। अपने बजट का अंदाज़ा बजट कैलकुलेटर से लगाएं।
ऐड को सही landing page पर भेजते हैं, जहां कॉल और WhatsApp बटन साफ़ दिखें।
सर्च टर्म्स देखकर बेकार keywords हटाते हैं और जो ऐड काम कर रहे हैं उन्हें बढ़ाते हैं। अंग्रेज़ी में विस्तार से: Google Ads Services।
किसी भी सर्विस पर क्लिक करके विस्तार से देखें।
हम आपका बिज़नेस, ग्राहक और लक्ष्य समझते हैं, फ़ोन पर या मिलकर।
आपकी वेबसाइट, Google लिस्टिंग और competitors की जांच करते हैं।
सही चैनल और बजट के साथ साफ़ प्लान बनाकर पूरा सेटअप करते हैं।
हर महीने कॉल, इन्क्वायरी और विज़िट की रिपोर्ट देते हैं और लगातार सुधार करते हैं।
कोई तय न्यूनतम बजट नहीं है। शुरुआत छोटे टेस्ट बजट से करें, 1 से 2 महीने के नतीजे देखें और फिर जो काम करे उसे बढ़ाएं।
आपके बिज़नेस के नाम पर। हम आपकी दी हुई access से काम करते हैं, ताकि आपका डेटा हमेशा आपके पास रहे।
ऐड चालू होते ही कॉल आनी शुरू हो सकती हैं। पहले कुछ हफ़्ते keywords और ऐड को बेहतर बनाने में लगते हैं।
हां। हमारा ऑफ़िस Madangir, दक्षिण दिल्ली में है। हम आपके बिज़नेस पर आकर भी मिल सकते हैं।
हमारी दूसरी हिंदी सर्विसेज़ और फ्री ऑडिट।